top of page
Search

काशी विद्यापीठ के सभागार में राष्ट्रवादी फिल्मकार आज़ाद का सम्मान

Writer: aazaadfederation
aazaadfederation
Aug 5, 2019
1 min read

ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान काशी विद्यापीठ अपार हर्ष के साथ सूचित करता है कि काशी विद्यापीठ के सभागार में दिनांक ०४ अगस्त २०१९ को भारतीय सिनेमा के आधार स्तंभ राजनारायण दूबे की १९३४ में स्थापित एवं ‘द बॉम्बे टाकीज़ स्टूडियोज़’ द्वारा निर्मित एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फ़िल्मकार एवं सैन्य विद्यालय के यशस्वी छात्र आज़ादद्वारा रचित विश्व इतिहास में मुख्यधारा की पहली संस्कृत फिल्म ‘अहम् ब्रह्मास्मि’ का ट्रेलर और अभिनव श्रृंगार गीत का प्रदर्शन एवं महान क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आजाद के व्यक्तित्व, कृतित्व, जीवन , दर्शन एवं विचारों पर आधारित राष्ट्रवादी फिल्म ‘राष्ट्रपुत्र’ का फ्रांस में आयोजित विश्व प्रसिद्ध फ्रांस में आयोजित कान फिल्म महोत्सव में वैश्विक प्रदर्शन का स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। फ़िल्म का निर्माण लेजेंडेरी फ़िल्म कम्पनी ‘द बॉम्बे टॉकीज़ स्टूडीयोज़’ एवं ख्यतिलब्ध महिला निर्मात्री कामिनी दुबे ने किया है।

इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी विद्यापीठ, वाराणसी के माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर टी एन सिंह, मुख्य अतिथि श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफ़ेसर गंगाधर पांडा करेंगे।


 
 
 

Comments


  • Facebook
  • Instagram

© AAZAAD FEDERATION

bottom of page